फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोहलियों और जोगीबन में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरी बरसात में लोगों के हलक सूखे
विज्ञापन

बोहलियों और जोगीबन में पेयजल संकट
आपूर्ति नहीं होने से पानी खरीदकर पी रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की सतीवाला पंचायत में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। भरी बरसात में ग्रामीणों के हलक सूख रहे हैं। पंचायत के बोहलियों और जोगीबन गांव में चार-पांच दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के धर्मपाल, प्रीतम चंद, सुमन देवी, सुनीता देवी, गुरबचन, बाबूराम, शारदा देवी, श्रवण कुमार, सुशील कुमार, ओमप्रकाश, तारा देवी, कृष्णा देवी और बबली देवी ने बताया कि उन्हें जिस पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति हो रही है, वह दशकों पुरानी है। योजना की मशीनरी अक्सर खराब हो जाती है। कभी बैरंग टूट जाते हैं तो कभी मोटरें जल जाती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन से योजना का बैरंग टूटा पड़ा है। इससे उन्हें चार-पांच दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। वे पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। नहाना-धोना तो दूर, पीने तक को पानी नसीब नहीं हो रहा है। अपने और पशुओं के लिए उन्हें वाहनों से पैसे खर्च कर पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग पेयजल योजना की मरम्मत पर काफी पैसा खर्च चुका है लेकिन हालात फिर भी नहीं सुधर रहे हैं। इतने पैसे में तो नई मशीनरी खरीदी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को लेकर वे कई बार आईपीएच के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कुछ लोगों ने सीधे कनेक्शन भी लिए हुए हैं। इसका मुआयना विभाग के अधिकारी भी कर चुके हैं, फिर भी कनेक्शन काटे नहीं जा रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि दशकों पुरानी पेयजल योजना में नई मशीनरी लगाई जाए। एसडीओ आशीष राणा ने कहा कि योजना का बैरंग खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। मंगलवार शाम या कल सुबह तक पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने अनुचित ढंग से कनेक्शन लिया है तो उसे काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें