फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाबियां मिलते ही एंबुलेंसों मेंवैकल्पिक चालकों ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 108 व 102 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल जारी रहने के कारण व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक चालकों ने मोर्चा संभाल दिया है। वैकल्पिक तौर पर पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश से 12 एंबुलेंस (108) के चालक पहुंचे हैं। इन चालकों ने एंबुलेंस वाहनों की चाबियां मिलते ही ड्यूटी शुरू कर दी है ताकि इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा में किसी तरह की दिक्कतें न हों।
वैकल्पिक तौर पर उत्तराखंड से 108 एंबुलेंस के 9 और उत्तरप्रदेश से 3 पायलट पहुंच चुके हैं। सभी को जिले के विभिन्न एंबुलेंस सेवा वाहनों में वैकल्पिक रुप से तैनात कर दिया है। शुक्रवार को वाहनों की चाबियां मिलते ही वाहन मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए निकले। वहीं, 102 एंबुलेंस में भी पांवटा के होमगार्ड चालकों को चाबियां मिल गई हैं। ये चालक सेवा में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को देर शाम 6 बजे तक बाहरी राज्यों से पहुंचे वाहन चालकों को एंबुलेंसों की चाबियां नहीं मिल पाई थीं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने निजी एंबुलेंस वाहनों की व्यवस्था कर रखी थीं। शुक्रवार को चाबियां मिलते ही एंबुलेंस सेवाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि कि उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश से पहुंचे चालकों को विभिन्न स्थलों की 108 एंबुलेंस सेवाओं में भेज दिया है। वहीं, 102 एंबुलेंस सेवा में होमगार्ड के चालक सेवाएं दे रहे हैं।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें