अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड नाहन ने क्षेत्र की समस्त पाठशालाओं के अध्यापकों का चिकित्सा भत्ता और बिजली के बिल की राशि शीघ्र जारी करने की मांग की है। संघ का एक सामान्य अधिवेशन खंड स्रोत समन्वयक कार्यालय नाहन में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता संघ प्रधान सुरेंद्र सिंह ने की। बैठक में नाहन खंड के अंतर्गत आने वाली पाठशालाओं में तैनात अध्यापकों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई।
संघ ने सर्वप्रथम 4.-9-14 का लाभ अध्यापकों को प्रदान करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी का धन्यवाद किया। इसके बाद संघ ने कई प्रस्ताव पारित किए जिसमें नाहन खंड की समस्त पाठशालाओं के अध्यापकों का चिकित्सा भत्ता और बिजली के बिल की राशि जो कि लंबे समय से देय है, को अविलंब जारी करने की मांग की गई। साथ ही जिन प्राथमिक पाठशालाओं में से जलवाहक नियमित हुए हैं उन पाठशालाओं में जल्द से जल्द जलवाहक तैनात करने की मांग भी उठाई गई।
बैठक में लाल सिंह, चमन लाल, धर्म सिंह, अरुण पाशी, मनोज कुमार, रमेश चंद, संदीप सिंह, प्रेमचंद, हिमांशु, मनीष अग्रवाल, सुनीता शर्मा, निर्मल कुमारी, मेाहर सिंह आदि ने भाग लिया।