फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा क्षेत्र में बढ़ रहा हादसों का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा क्षेत्र में बढ़ रहा हादसों का ग्राफ
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने वाले जवानों का तबादला
सिर से हेलमेट गायब और बाइकों के धमाके फिर शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब/राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर जिले की सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। कई जगह सरकारी विभागों की लापरवाही से सड़कें बदहाल हैं जो हादसों को न्योता देती हैं। कई जगह लोगों की लापरवाही हादसों का कारण बन रही है। राजगढ़ समेत जिले के अन्य भागों में ये देखने को मिल रहा है। पहाड़ी और शहरी इलाकों में सड़कों की बदहाली और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी हादसों के साथ-साथ लोगों की परेशानी का कारण बनी है। राजगढ़ में निजी बस का हादसा भी इसी का परिणाम है।
पांवटा शहरी क्षेत्र में पिछले कुछ माह से यातायात व्यवस्था पटरी पर दौड़ने लगी थी। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले हेलमेट में नजर आने लगे थे। जहां-तहां वाहन पार्किंग से निजात मिलने लगी थी। तेज रफ्तारी व गोली की आवाज जैसे धमाके करने वाले बिगड़ैल बाइकर्स सुधरने लगे थे। सबसे बड़ी बात हादसों के ग्राफ में काफी ज्यादा कमी आ गई थी लेकिन अपनी ड्यूटी का बखूबी पालन करने वाले ट्रैफिक पुुलिस जवानों के तबादले हो गए हैं जिससे अब यातायात नियमों की फिर धज्जियां उड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

विगत वर्ष पांवटा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को एएसआई योगराज, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार व पंकज की तैनाती की गई थी जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आने लगा। इस जोड़ी ने अपनी ड्यूटी का पालन करते हुए अपने ही विभाग, उत्तराखंड पुलिस अधिकारी व स्थानीय छुटभैया नेताओं की एक नहीं चलने दी। बिना किसी दबाव के अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यातायात व्यवस्था को पटरी पर ला दिया।
हादसों की संख्या सिमट कर आधे से कम हो गई थी लेकिन पिछले माह ट्रैफिक पुलिस के इन जवानों के तबादले कर दिए गए। छुटभैया नेताओं को दबंग व निष्पक्ष कार्यशैली अखर रही थी। अब फिर से दोपहिया वाहनों के तेज रफ्तारी, प्रेशर हॉर्न, बाइक की बांसुरी निकाल कर धमाके, बिना हेलमेट व बिना नंबर बाइकें सड़क पर दौड़ने लगी हैं। सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी। नियम तोड़ने वालों के चालान किए जा रहे हैं। किसी को भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
-------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें