फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों का हुुक्का पानी बंद करने के आरोप

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई तहसील की बालीकोटी पंचायत के मोहराड़ गांव में पांच लोगों का कथित तौर पर बहिष्कार कर हुक्का पानी बंद कर दिया है। इस मामले में बहिष्कृत लोगों ने अब शिलाई पुलिस थाना की शरण ली है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने एसडीएम शिलाई को भी पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, मोहराड़ गांव के एक व्यक्ति ने शिलाई पुलिस थाने में हुक्का पानी बंद करने के साथ-साथ गांव से बहिष्कृत करने की मिल रही धमकियों को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि उच्च बिरादरी के कुछ लोग बेवजह ही उन्हें बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद करने की धमकियां दे रहे हैं। लिहाजा, ऐसे लोगों से उन्हें खतरा बना हुआ है। मोहराड़ के मोहर सिंह ने इसी गांव के उच्च बिरादरी के लोगों पर हुक्का पानी बंद करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। मोहर सिंह ने एसडीएम के माध्यम से पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम को लिखे पत्र में कहा गया है कि जब वह खच्चरों से अपने घर के लिए पत्थरों की ढुलाई कर रहा था तो अचानक गांव के जवाहर सिंह, अजय सिंह, पूर्ण सिंह, कल्याण सिंह, प्रताप सिंह व नरेश समेत एक दर्जन के करीब ग्रामीण स्कूल के नजदीक पहुंचे। उन्होंने रास्ता रोकते हुए कहा कि उसका और उसके पड़ोसी प्रदीप, मनमोहन, सूरत सिंह व ध्यान सिंह का गांव वालों ने बहिष्कार कर हुक्का पानी बंद कर दिया है। उनकी गांव के सभी सार्वजनिक रास्तों से पशुओं के आने व ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन

उधर, शिलाई थाना के प्रभारी जसबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले की छानबीन करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें