फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल उत्तराखंड मार्ग पर गोजर खोदरी के समीप बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर जा रहे पति-पत्नी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ। घायल पति को चिकित्सकों ने पांवटा अस्पताल से नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।

पांवटा क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। वीरवार सुबह पांवटा-देहरादून सड़क मार्ग पर हिट एंड रन मामले में एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि एक ट्राला अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। ताजा घटनाक्रम में खोदरी गोजर के समीप हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सिंगपुरा पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले खोदरी गोजर में वीरवार रात को भगानी निवासी इकराम (32) अपनी पत्नी सलमा (30) के साथ बाइक पर डाकपत्थर से भगानी आ रहे थे। इकराम पुत्र इकबाल मोहम्मद निवासी भगानी की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी जिससे उसकी बाइक साथ लगते गटके से फिसल कर गिर गई। हादसे में उसकी पत्नी सलमा की मौके पर ही मौत हो गई। गोजर के समीप कोई अज्ञात वाहन इसे टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल कर दी।

पुलिस चौकी सिंगपुरा प्रभारी एएसआई चेतन की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया। घायल इकराम को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में घायल इकराम को परिजन उपचार को नाहन ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें