फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर, देने होंगे 7

विज्ञापन
एलपीजी की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर के लिए 93 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। नई गाइड लाइन के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत 785.50 रुपये निर्धारित की गई है। जबकि अब तक सिलेंडर की कीमत 692 रुपये थी। इसी के साथ उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी में कटौती भी कर दी गई है।


राहत की बात यह है कि उपभोक्ताओं को अब गैस बुक करने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता अब घर बैठे ऑन लाइन गैस बुक कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को यह सुविधा प्रदान करने के लिए गैस एजेंसी की ओर से आईवीआरएस नंबर 98825-54411 जारी किया गया है जिसके माध्यम से उपभोक्ता अब घर बैठे ही सिलेंडर बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन


शहरी गैस एजेंसी नाहन के प्रभारी विक्रांत ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं को ऑन लाइन सिलेंडर सुविधा प्रदान करने के साथ ही नाहन शहर व आसपास के क्षेत्रों के लिए घरेलू गैस के दाम नवंबर माह के लिए तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


शहर व आसपास के हिस्सों में डीबीटीएल का सिलेंडर सब्सिडी के साथ 785.50 रुपये में मिलेगा।
प्रभारी विक्रांत ठाकुर ने बताया कि बिना सब्सिडी का सिलेंडर भी उपभोक्ताओं को इस माह इतने ही दामों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 274.40 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। उपभोक्ता स्लिप के आधार पर डिलीवरी मैन को पैसे का भुगतान करें। उन्होंने बताया कि ऑल लाइन गैस बुकिंग के लिए अब उपभोक्ता आईवीआरएस नंबर 98825-54411 पर कॉल कर सिलेंडर बुक करवा सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें