फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल-सब्जी विक्रेता नहीं लगा रहे रेट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विज्ञापन

सिरमौर उपभोक्ता संरक्षण समिति पांवटा इकाई की बैठक मंगलवार को पांवटा में आयोजित की गई। बैठक में बस स्टैंड के खस्ताहाल शौचालयों व सिविल अस्पताल से पोस्ट ऑफिस तक के मार्ग की दशा नहीं सुधारने पर नाराजगी जताई गई। स्थानीय दुकानदारों, फल-सब्जी बिक्रेताओं द्वारा रेट लिस्ट नहीं लगाई जा रही जिस पर बैठक में कार्रवाई की मांग की गई।


सिरमौर उपभोक्ता संरक्षण समिति पांवटा इकाई अध्यक्ष एमएस कैंथ ने कहा कि शहर में कई समस्याओं के अंबार लगे हैं। पोस्ट ऑफिस-गुरुद्वारा, अस्पताल की तरफ से जाने वाले संपर्क मार्ग को खोद दिया गया है। सीवरेज की पाइप लाइन बिछाने के बाद रास्ता ठीक नहीं हुआ। खुदाई के बाद मिट्टी जस की तस पड़ी है जिससे अकसर धुल उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में महासचिव एमएस भटनागर, एमएम मालविया, टीसी गुप्ता, संदीप कुमार व केसी नागपाल ने कहा कि बस स्टैंड परिसर के शौचालय की दशा सुधारी जाए। शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर सब्जी के रोज के दाम दर्शाने वाली डिजिटल स्क्रीने बंद पड़ी हैं। इनको फिर शुरू करने से मनमाने दाम वसूली पर अंकुश लगेगा।

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें