फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर एरिया में खोली 13 पुलिस नाका चौकी

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिरमौर में नाकेबंदी तेज हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीसी बडालिया ने बताया कि हिमाचल से सटी सीमाओं को सील किया गया है। लगभग 13 पुलिस नाका चौकियां खोली गई है, जबकि गुप्त रास्तों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।


उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को विशेषकर निर्वाचन के दौरान सहयोग देने का आग्रह किया गया है ताकि वाहनों में अन्य राज्यों से आ रही भारी भरकम नकद राशि, मदिरा अथवा जिला में बिना दस्तावेज के लाए जा रहे सामान पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला की सीमाओं का पुन: सर्वेक्षण किया जाए और आवश्यक स्थानों पर और नाके स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन



जिला की सीमाओं के बैरियरों पर विभिन्न माफिया दलों द्वारा बनाए गए गुप्त रास्तों पर भी चौकसी बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।


एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि जिला की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। शीघ्र ही अर्ध सैनिक बलों की दो कंपनी जिला में पहुंच जाएंगी जिन्हें विभिन्न नाकों पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री पुलिस थानों में जमा करने के लिए लोगों से बार-बार अपील की जा रही है। लोगों ने अपनी बंदूकें निकटतम थानों में जमा करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वह पड़ोसी राज्य के पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए फुलप्रूफ प्लान बनाया गया है। अन्य राज्यों से आने वाले बिना लाइसेंस के हथियारों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। नकदी, शराब व अन्य सामान को जिला में लाने के लिए सब्जियों, रेत, ईंट के ट्रकों को भी इस्तेमाल किया जा रहा है जिस पर कड़ी नजर रखी गई है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस ब्रस्कॉन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागमल ठाकुर, एएसपी कालका ओम प्रकाश, डीएसपी विकासनगर पंकज गैरोला, डीएसपी नारायणगढ़ बलबीर सैनी, डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें