फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों को डेढ़ करोड़ से दिया स्वरोजगार : बडालिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन(सिरमौर)। जिला में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कार्यान्वित स्वरोजगार एवं मजदूरी रोजगार योजना के तहत पिछले वर्ष 637 निर्धन व्यक्तियों को स्वरोजगार प्रदान करने पर एक करोड़ 44 लाख की राशि खर्च की गई। यह बात डीसी सिरमौर बीसी बडालिया ने बुधवार को नाहन में आयोजित प्रधानमंत्री नया 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
इस दौरान डीसी ने विभागीय अधिकारियों को अल्पसंख्यक वर्ग के लिए चलाई जा रही इन योजनाओं का फील्ड में जाकर प्रचार करने के भी निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस योजना का लाभ उठा पाएं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि प्रदेश अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के माध्यम से सिरमौर में गत वर्ष के दौरान 61 अल्पसंख्यकों को स्वरोजगार हेतु 3 करोड़ 61 लाख के ऋण सस्ती ब्याज दरों पर उपलब्ध करवाए। डीसी ने कहा कि जिला में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अल्पसंख्यक वर्ग की आबादी 53025 है जोकि जिला की कुल आबादी का 10 प्रतिशत है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को स्कूलों में छात्रवृत्तियां भी दी जा रही हैं। तीन वर्षों के दौरान इस वर्ग के 9792 विद्यार्थियों को 95 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस दौरान उपायुक्त हरबंस ब्रस्कोन, एएसपी मोनिका, गैर सरकारी सदस्य नसीम मोहम्मद दीदान, बेला सिंह, असलम खान, याकूब बेग, विजय जैन के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
--अल्पसंख्यकों को डेढ़ करोड़ से दिया स्वरोजगार : बडालिया
--15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में डीसी ने दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें