फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के बेरोजगारों को पांच करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 35 वर्ष तक की आयु के बारहवीं पास युवा अब घर बैठे एक हजार रुपये महीना प्राप्त कर सकेंगे। पढ़ाई-लिखाई के बाद घर बैठे युवाओं को राज्य सरकार बेरोजगारी भत्ता दे रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सिरमौर जिले के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है।
भत्ते के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को मई महीने से बेरोजगार भत्ते की किश्त जारी की जाएगी। जिला में लगभग 58000 बेरोजगार पंजीकृत है। इनमें से जमा दो उत्तीर्ण करने वालों की संख्या सर्वाधिक है। अब तक जिला के 215 से अधिक युवाओं ने बेरोजगार भत्ते के लिए आवेदन कर दिया है। जबकि रोजगार विभाग के विभिन्न कार्यालयों में हर रोज आवेदन करने के लिए युवक युवतियों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सरकार ने बेरोजगारी भत्ते की घोषणा की है। इसके तहत 35 वर्ष की आयु तक के बारहवीं पास युवाओं को दो साल तक प्रति माह एक हजार रुपये बतौर बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। जबकि शारीरिक रूप से 50 प्रतिशत तक अपंग को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकार ने चुनावी साल में न केवल इसकी घोषणा की बल्कि बजट भी जारी किया है। बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के तौर पर जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर में पांच करोड़ रुपये की राशि पहुंच गई है। भत्ते के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को मई महीने से इसका आवंटन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी बलवंत वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। आवेदन करने वाले युवाओं को आवेदन के आधार पर यह राशि आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 215 बेरोजगारों ने भत्ते के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें