जिले में डेंगू के 12 नए मामले आए, 137 तक पहुंचा आंकड़ा
सीएमओ सिरमौर डाॅ. अजय पाठक ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन डेंगू के नए मामले आने के बाद लोगों में भी चिंत्ता बढ़ रही है। शनिवार को भी जिले में डेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में अब डेंगू के कुल मामलों की संख्या 137 पहुंच गई है।
वहीं लगातार सामने आ रहे डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। विभाग की ओर से जहां लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है तो वहीं विभाग के आलाधिकारियों की ओर से जिलेभर में स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने सिरमौर जिले में डेंगू के बढ़ते हुए मरीजों की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी सहित स्टाफ को उचित निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग नजर बनाए रखे हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 12 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में यह आंकड़ा 137 तक पहुंच गया है।