फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्वतंत्रता दिवस पर ददाहू में 12 कर्मचारी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंचायतीराज चुनाव में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मिलेगा सम्मान
विज्ञापन


-बीडीसी मतगणना समेत चुनाव प्रक्रिया में कर्मचारियों ने निभाई अहम जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ददाहू में आयोजित होने वाले समारोह में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 12 कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इन कर्मचारियों ने चुनाव प्रक्रिया, विशेषकर बीडीसी की मतगणना को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इन्हें सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में बीडीओ कार्यालय के अधीक्षक बलवंत सिंह, तहसील कार्यालय के अधीक्षक गौरव पाठक, पंचायत इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, रेणुका थाने के एमएचसी वीरेंद्र शर्मा, बीडीओ कार्यालय के जेओ संजय कुमार, वीआरओ कांडो फागड़ दर्शन सिंह, वीआरओ खाला क्यार पीयूष थापा, पंचायत सचिव पनार चमन चौहान, पंचायत सचिव जामूकोटी अनिल पंवार, तहसील कार्यालय ददाहू की जेओ आईटी पूनम शर्मा, पंचायत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तपेंद्र सिंह और तहसील कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शुभम शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने बताया कि इन कर्मचारियों ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पूरी लगन, व्यक्तिगत रुचि और कड़ी मेहनत के साथ सेवाएं दीं। विशेष रूप से बीडीसी की मतगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले सभी 12 कर्मचारियों को खनन व्यवसायी सुप्रियांक वालिया के सौजन्य से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें