नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की जमटा शाखा ने नाबार्ड के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता जिला प्रबंधक शिव कुमार ने की। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड गौरव शर्मा और नावनी (जमटा) पंचायत के प्रधान नरेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सहकारी बैंक की जमटा शाखा के प्रबंधक दर्शन सिंह ठाकुर ने लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण और जमा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कुमारी पूजा गौतम ने डिजीटल बैंकिंग के बारे में ग्रामीणों को बताया। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य भीम सिंह, उपप्रधान जगमोहन सिंह, रामरतन शर्मा, जगमोहन चौहान और मोहन ठाकुर आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।