फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डे केयर सेंटर में जल्द लगेगा एसी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर नाहन के वरिष्ठ नागरिकों ने मंगलवार को उपायुक्त से कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। नववर्ष की शुभकामनाएं देने के बाद उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। इन्हें उपायुक्त ललित जैन ने ध्यानपूर्वक सुना तथा पूरा करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर उपायुक्त ने डे केयर सेंटर में एक एसी लगाने और चिकित्सक की सेवाएं जल्द देने की बात कही। डीसी ने उन्हें बताया कि हिम केयर योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। इस योजना में परिवार के पांच सदस्यों को शामिल किया जा सकता है। इस दौरान डे केयर सेंटर के प्रधान मोहन लाल अग्रवाल, अर्चना सैनी, महासचिव डॉ. केसी शर्मा, राकेश बेदी, असलम खान, दलीप सिंह वर्मा, सुखदेव शर्मा, अशोक विक्रम, केडी गौतम, दीपक अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, वेद प्रकाश, कुंदन सिंह, जयगोपाल धीमान, सत्यदेव सिंह ठाकुर, रमेश धवन, रमेश अत्री और अनिल सहित अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें