फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरा ध्यान किधर है, तेरा हीरो इधर है..., पर बटोरीं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। बाल विद्या निकेतन पब्लिक उच्च पाठशाला संगड़ाह का वार्षिक समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता यूको बैंक संगड़ाह के प्रबंधक पवन कुमार ने की। विद्यालय के संयोजक रामकृष्ण शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। उसके बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने शानदार नृत्य पेश कर समा बांध दिया। दसवीं के छात्रों ने आज मैने ब्रेकअप कर दिया.., पर डांस पेश किया। शास्त्रीय संगीत पर आधारित कान्हा सो जा.., गीत पर छात्राओं ने नृत्य पेश कर खूब रंग जमाया। इस मौके पर बाल कलाकारों ने फैंसी ड्रेस स्पर्धा आयोजित की। इस मौके पर ऐ मेरे वतन के लोगों.., तेरा ध्यान किधर है, तेरा हीरो इधर है.., सबसे प्यारा कौन मेरे पापा.., पर नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। तदोपरांत मुख्यातिथि ने शिक्षा और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें 10वीं की साक्षी और कनिका शर्मा, 9वीं के निशांत व सिमरन, 8वीं के पारस और आयूष, 7वीं की तमन्ना व स्वाति, छठी की दिव्या व आकृति, 5वीं की नमन व प्रेरणा, चौथी की दिव्या और अक्षय, तीसरी का अक्षित व अंशिका, दूसरी की भव्या व इशिता, पहली, नर्सरी व केजी से क्रमश: वेभवी व अंशिका, अनंत, दक्ष, दिव्या व वैषणवी शामिल रहे। इसके अलावा सबसे अधिक उपस्थिति के लिए यशस्वी व वैष्णवी, सफाई के लिए मनीष, युवराज, आदित्य व महक, खेलकूद के लिए अभिषेक, शुभम, सुमित, प्रेरणा और निकिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए निशांत तमन्ना व सिमरन, साइंस क्विज में साक्षी और तमन्ना, चंद्रशेखर हाउस में निशांत व निकिता, अनुशासन के लिए पंकज व निकिता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें