फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी की लंबी लाइनें देख बिंदल तल्ख, प्रिसिंपल भी छुट्टी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सात सर्जन फिर भी क्यों नहीं बढ़ रहे ऑपरेशन
विज्ञापन

नाहन मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण पर बोले डॉ. बिंदल
ओपीडी की लंबी लाइनें देख दिए टोकन सिस्टम के आदेश
मेडिकल कॉलेज के पीछे फैली गंदगी पर गुस्साए स्पीकर
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की ओपीडी में लगी लंबी लाइनों को देख विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तल्ख हो गए हैं। जबकि, कॉलेज प्रिंसिपल के अस्पताल में नहीं होने के बारे में अन्य अधिकारियों को पूछा तो सभी एक-दूसरे की बगले झांकते देखे गए। किसी ने बताया कि वह कुछ दिन से अवकाश पर हैं। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को आदेश दिए। डॉ. बिंदल सुबह करीब 11 बजे अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने पूरे वार्ड के अलावा ऑपरेशन प्रयोगशाला और एक-एक ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से भी बात की। अव्यवस्था पर उन्होंने अधिकारियों की क्लास भी ली। हालांकि, बेहतर कार्य पर उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की पीठ भी थपथपाई। अस्पताल भवन के पिछले हिस्से में पड़ी गंदगी को लेकर वह गुस्सा गए। उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी को कहा कि सफाई के ठेकेदार को तुरंत बताया जाए कि इसे साफ करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अब सात सर्जन हैं फिर भी ऑपरेशन की संख्या क्यों नहीं बढ़ रही? उन्होंने निर्देश दिए कि ऑपरेशन में इजाफा किया जाए। मेडिकल कॉलेज से कोई भी मरीज रेफर नहीं होना चाहिए। वहीं, ओपीडी में दरवाजे के बाहर लाइनों में खड़े मरीजों को देख उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि इसके लिए टोकन सिस्टम शुरू किया जाए। लैब में मरीजों से खड़े-खड़े लिए जा रहे सैंपल पर उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है? यहां पर टेबल का आकार छोटा कर मरीज को लेटाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगले दौरे तक कॉलेज में सब ठीकठाक होना चाहिए। बिंदल ने अस्पताल की चादरों एवं कंबलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न वार्डों की खिड़कियां खुली रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें