फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और प्लॉट्स का इंतकाल राजस्व विभाग में हो दर्ज

विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कालोनी वेलफेयर संघ ने डीसी से उठाई मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
हाउसिंग बोर्ड कालोनी वेलफेयर संघ नाहन ने जिला प्रशासन से कालोनी के मकानों और प्लॉट्स का इंतकाल राजस्व विभाग में दर्ज करने की मांग की है। इसको लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को संघ प्रधान नरेंद्र तोमर की अध्यक्षता में उपायुक्त ललित जैन से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल संघ प्रधान नरेंद्र तोमर, विशाल गुप्ता, भारत भूषण, शरद पंडित, एसएस शर्मा, ललित शर्मा, सचिन, डीआर भारद्वाज, एचएन कपूर, ज्ञान चौहान, डॉ. भूपेंद्र अग्रवाल, यशपाल सचदेवा ने उपायुक्त को बताया कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी नाहन के प्लॉटस और मकानों का इंतकाल राजस्व विभाग में दर्ज नहीं किया गया है। इस बारे में कई बार निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सड़क के किनारे नाला बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा पहले से बनी नाली की सफाई की जानी चाहिए जो कि नहीं हो रही है। नाली कई जगहों से खुले में हैं। इससे गंदगी फैल रही है। उन्होंने बताया कि इसे बंद भी किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से कॉलोनी के सुंदरीकरण करने की भी गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रधान नरेंद्र तोमर ने कहा कि यहां जो कूड़ा कर्कट रहता है, उसे रोजाना उठाने की आवश्यकता है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से कॉलोनी में बने पार्क की तारबंदी करने तथा वहां रखे बैंचों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त ललित जैन से मांग की कि उनकी सभी समस्याओं का समय पर निपटारा करवाया जाए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एक आर्दश कॉलोनी के रूप में विकसित हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें