फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार भूतपूर्व सैनिकों को दें वितीय लाभ: सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा सैनिक विश्राम गृह में रविवार को भूतपूर्व सैनिक संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कैप्टन जगत सिंह ने की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों की विभिन्न मांगों और मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त कैप्टन जगत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार भूतपूर्व सैनिकों को वित्तीय लाभ प्रदान करे। शिक्षा की शर्त को हटाकर सभी भूतपूर्व सैनिकों को सारे वित्तीय लाभ उनकी सेवा के अनुसार ही प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन भूतपूर्व सैनिकों के हित में काम करेगा। कहा गया कि समय-समय पर मांगों व समस्याओं को लेकर इसी तरह संगठन आवाज उठाता रहेगा। इस अवसर पर सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, सुखदेव सिंह, राजेंद्र कुमार व जगत सिंह समेत इकाई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें