फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनथापल-रामपुर जट्टान मार्ग जर्जर, नहीं ली जा रही सुध

विज्ञापन
road
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत त्रिलोकपुर सड़क और नेशनल हाइवे को जोड़ने वाले मैनथापल-रामपुर जट्टान संपर्क मार्ग की हालत जर्जर है। सालों से इस मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है जिससे उद्यमियों एवं ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।
कालाअंब मुख्य चौक पर लगने वाले जाम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने इस चौक का विस्तारीकरण किया था। साथ ही मैनथापल-रामपुर जट्टान संपर्क मार्ग को उद्योग संचालकों ने मिलकर पक्का कर दिया था ताकि नाहन से त्रिलोकपुर आने वाले छोटे वाहन इस रास्ते का प्रयोग कर सकें। ऐसा होने से कालाअंब बैरियर व मुख्य चौक पर रोज लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन

इस संपर्क मार्ग को सात साल पहले पक्का किया गया था। उसके बाद इस मार्ग की सुध न तो पंचायतीराज संस्थाओं ने ली और न ही प्रशासन ने ही इस ओर ध्यान दिया। जबकि इस संपर्क मार्ग से दो गांव व आधा दर्जन औद्योगिक इकाइयां जुड़ी हुई हैं।
स्थानीय लोगों रामपाल, सुभाष, रवि, मंगत, श्याम कुमार व उदय कुमार ने बताया कि इस संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। त्रिलोकपुर से नाहन और नाहन से त्रिलोकपुर जाने के लिए यह मार्ग शॉर्टकट है लेकिन बरसात के दिनों में वाया कालाअंब घूम कर आना पड़ता है। इससे तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि काफी लंबे अरसे से इस मार्ग की कोई सुधबुध नहीं ली जा रही जिस कारण मार्ग और भी क्षतिग्रस्त होता जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, उद्योग विभाग के कालाअंब स्थित सिंगल विंडो क्लियरेंस के सदस्य सचिव साक्षी सत्ती ने कहा कि उस रास्ते में निजी भूमि भी आती है जिसका आपसी विवाद चल रहा है। विवाद सुलझाने के बाद भी रास्ते का जीर्णोद्धार किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें