फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने रूसा बंद नहीं किया तो विधानसभा का घेराव: कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
एनएसयूआई की जिला इकाई ने प्रदेश सरकार पर चुनावों के दौरान रूसा को लेकर किए वायदे से पलटने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष कपिल शंक्वान ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा ने छात्रों से प्रदेश में रूसा प्रणाली खत्म करने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसे लेकर कई जगह आंदोलन भी चलाए जिसकी बदौलत उसे वोट भी खूब मिले लेकिन प्रदेश में भाजपा को संभाले 20 दिन नहीं हुए और वह अपने वायदे से पलट गई।

कपिल शंक्वान ने कहा कि भाजपा के इस यू टर्न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने रूसा बंद करने के दम पर छात्रों से वोट हासिल किए हैं। अब उसे अपना वायदा निभाना ही होगा। कपिल ने कहा कि रूसा को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप जड़े थे। अब यदि भाजपा अपने वायदे पर खरा नहीं उतरती है तो एनएसयूआई प्रदेश के हर कॉलेज में भाजपा सरकार के झूठे वायदों के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें