फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे पेड़ से टहनियां काटने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंपेक्ट...
सूखे पेड़ से टहनियां काटने का कार्य शुरू
‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद हरकत में आया नगर परिषद
लंबे समय से हादसों को न्यौता दे रहा था पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
हादसों को न्यौता दे रहे एक सूखे पेड़ से टहनियां काटने का कार्य शुरू हो गया है। ऐतिहासिक चौगान मैदान के समीप पुराने स्नातकोत्तर महाविद्यालय भवन के परिसर में सूखे पेड़ से किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। सूखे पेड़ से लगातार निकल रही छाल व गिर रही छोटी टहनियां सड़क पर आते जाते राहगीरों व पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों के लिए खतरा बनी हुई थी।
लिहाजा ‘अमर उजाला’ ने संभावित खतरे को भांपते हुए 14 नवंबर के अंक में कॉलेज में हादसों को न्यौता दे रहा सूखा पेड़ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर परिषद ने पेड़ काटने की स्वीकृति ली।
विज्ञापन

सोमवार को परिसर से पेड़ की शाखाएं काटने के लिए मजदूर लगाए गए। इसकी टहनियों को रस्सा डालकर निकालने का कार्य किया गया ताकि पेड़ से काटी गई टहनी सड़क पर चलने वाले लोगों व वाहन चालकों के लिए परेशानी न बनें। वहीं पेड़ से बिल्कुल नीचे बिजली की तारें भी गुजर रही हैं। इसको ध्यान में रखते हुए भी पेड़ से टहनियां निकलने का कार्य शुरू किया गया। बता दें कि पिछले लंबे अरसे से यह पेड़ लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। विपरीत मौसम व अंधड़ के समय इस पेड़ के टूटने का ज्यादा खतरा रहता था। इस पेड़ के नीचे सड़क के किनारे दर्जनों वाहन पार्क रहते हैं। साथ ही हर समय छोटे व दोपहिया वाहन भी सड़क से गुजरते हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि पेड़ को काटने का सिलसिला जारी है। जल्द ही पेड़ को काटकर संभावित खतरे से लोगों को निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परमिशन लेने के बाद सूखे पेड़ को हटाया जा रहा है।
------
----हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें