फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंटर खाई में गिरा, क्लीनर की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
नेरीपुल-सोलन सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक केंटर (ट्रक) के गहरी खाई में गिरने से क्लीनर की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय अस्पताल बलग में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से रोहडू खाद लेकर जा रहा एक केंटर ट्रक नंबर एचआर 63बी- 4200 शिलाबाग के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कंडक्टर दीपक पुत्र देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



मृतक दीपक देहरादून का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा है। हादसे में चालक संदीप थापा पुत्र धनीराम थापा निवासी देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए बलग अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मीनाक्षी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 304(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें