फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग्य विधाता बनेगी सिरमौर की धरती: मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाग्य विधाता बनेगी सिरमौर की धरती: मोदी
विज्ञापन

कहा-जिस मैदान पर हो रही सभा, यहां बनेगा आईआईएम आईआईएम

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिरमौर के जिस स्थल पर वह जनसभा कर रहे हैं, यहां उनकी अंतिम जनसभा है। इसके बाद यहां जनसभा नहीं होगी बल्कि सिरमौर की यह धरती देश का भाग्य विधाता बनेगी। धौलाकुआं के सभा स्थल पर बनने वाले आईआईएम संस्थान में देश का भविष्य निखरेगा। हिमाचल के होनहार नौजवान इस आईआईएम से निकल कर भारत के भाग्य के निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि धौलाकुआं की धरती पर हिमाचल के भाग्य का खाका खींचने का अवसर मिला है। हिमाचलवासियों के लिए सिरमौर की धरती पर सपनों का भव्य भवन बनेगा। उन्होंने कहा कि वह अपने आप को भी सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें सिरमौर की धरती पर जनसभा करने का मौका मिला। आईआईएम ही नहीं नाहन में मेडिकल कॉलेज भी बनकर तैयार हो रहा है। सिरमौर के लोगों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि मेडिकल कॉलेज से मरीजों का इलाज यहीं संभव होगा तो आईआईएम से हिमाचल के नौजवान देश को एक नई दशा व दिशा देंगे। हाल ही में मेडिकल कॉलेज को केंद्र ने करोड़ों रुपये का बजट दिया है। जबकि 200 बिस्तरों का अस्पताल भी खोला जा रहा है।
विज्ञापन

...........
केंद्र की योजनाएं गिनाईं
प्रधानमंत्री ने लोगों के समक्ष केंद्र की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को रखा। उन्होंने उज्ज्वला योजना आदि बताई। कहा कि केंद्र के साथ मिलकर हिमाचल में अब डबल इंजन की गाड़ी चलेगी। हिमाचल में अब पंजे का कोई भी दांव नहीं चलेगा। उन्होेंने कहा कि हिमाचल के साथ-साथ सिरमौर की जनता में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें