फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने हासिल किया फल एवं सब्जी प्रसंस्करण प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। अरावली संगठन नाहन की ओर से शिलाई के नाया पंजोड़ में 13 दिवसीय फल एवं सब्जी प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नाबार्ड के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम के समापन मौके पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड गौरव शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपनी आजीविका के सूक्ष्म उद्यम का सहारा लेना चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे कार्यक्रम से महिलाओं में एकजुटता बढ़ती है। नाया पंजोड़ की प्रधान लज्जा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि कृषि उत्पादों को अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सके। अरावली के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि समूहों में कार्य करने से महिलाएं बैंकों की अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।


उन्होंने कहा कि आम जन समुदाय को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना का लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को संकुल क्षेत्र में बांटकर उनको रोजगार स्थापित करने में सहायता की जाएगी। साथ ही समूहों के माध्यम से महिलाओं को ऋण प्रदान कर आजीविका से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में जन कल्याण विकास संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह कन्याल व समन्वयक अजय दास ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें