जवान पर शादी का झांसा देकर किया दुराचार
माजरा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज होने पर जांच शुरू हुई
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
माजरा पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले एक गांव की युवती ने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करवाया है जिसमें कथित सेना के एक जवान पर विवाह का झांसा देकर काफी अरसे से शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
माजरा पुलिस थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता युवती (20) ने शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता के अनुसार साथ लगते क्षेत्र के ही सेना में तैनात एक 24 वर्षीय जवान से उसकी दोस्ती हुई। आरोपी पिछले 3 वर्षों से कई बार दुराचार कर रहा है। उसने उससे शादी करने की बात कही थी लेकिन अब वह इंकार कर रहा है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पीड़िता कि शिकायत मिली है जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा- 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
----------
सुरेश तोमर
....