फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं भजन और मनमोहक नत्य से गूंजा रानीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं के भजनों गूंजा रानीताल, कलाकारों ने बांधा समा
विज्ञापन

बाल विकास दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से बाल विकास दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के रानीताल स्थित साईं हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 39 बच्चों ने मंत्रोच्चारण, भजन, नृत्य और नाटिकाओं के माध्यम से स्वास्थ्य, मनोरंजन और मानवीय मूल्यों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अंबिका सलारिया ने धन्य हो ईश्वराम्मा-जग को दिया साईं बाबा गीत से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद केशवी और विदिशा ने सरस्वती वंदना पेश की। चरित्र निर्माण ही शिक्षा का उद्देश्य पर शिवम ने अपने विचार रखे। अक्षय जैन, अनंत जोशी, अनंत अग्रवाल, अमरीश, कैशवी, अनिका, ईष्ट और अनीता ने बारिश की बूंदें सामूहिक गीत पेश किया। इस अवसर पर अदिति, अनन्या, विधि, श्रुति और विभूति शर्मा ने जय-जय भवानी मां गीत पर सुंदर नृत्य पेश कर उपस्थित भक्तों का मन मोहा। केशवी ने ज्योति कलश छलके गीत पर शास्त्रीय नृत्य, जबकि कृष्णा और अदिति ने नाटी सिरमौरा वालिये पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। प्रज्जवल गौतम ने प्रभावशाली अंदाज में अंग्रेजी में मोबाइल के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे। भरत शर्मा, दिवांशी और वीर ने लघु नाटिका के माध्यम से जंक फूड खाने के दुष्परिणामों को व्यक्त किया। सौम्या ने ईश्वराम्मा के अद्वितीय व्यक्तित्व से मां ईश्वरम्मा की महिमा का बखान किया। समापन मौके पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं के अलावा चेतना, रमा शर्मा, उपासना, सिम्मी भटनागर व निरूपमा जोशी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्य साईं सेवा समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, साईं प्रेमी प्रतिभा कौशिक, शीला जोशी, मोहिनी गर्ग, मधु बिंदल, डॉ. अतर सिंह, डॉ. सुरेश जोशी, प्रमोद चौहान, कृष्ण सोहल, अनिल कौशिक, अनूप भटनागर, समीर जैन और सुरेंद्र शर्मा समेत कई साईं भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें