कटासन देवी मंदिर में दस से शिवमहापुराण
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कटासन देवी मंदिर में श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। कथा में विरेश मैत्रेय भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगे। कथा का आयोजन कर रहे कटासन माता मंदिर के पंडित बाबू राम ने बताया कि कथा 10 से 18 मई तक सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। इसमें सनातन संचयन सेवा के पंडित विरेश मैत्री शिव महापुराण का बखान करेंगे। 18 मई को कथा के समापन पर हवन किया जाएगा। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। पंडित बाबू राम ने सभी भक्तजनों को शिव महापुराण कथा के श्रवण के लिए आमंत्रित किया है।