फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाकसोगा में व्यक्ति से मारपीट्

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकसोगा में व्यक्ति से मारपीट
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन थाने के तहत थानाकसोगा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां शुक्रवार देर रात को एक युवक ने अपने चाचा को बुरी तरह से धुन दिया। घायल को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। थानाकसोगा निवासी रामलाल पुत्र प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके भतीजे ने कुछ दिन पहले उसके खेत में लगे पेड़ काट दिए थे। इसकी शिकायत उसने वन रक्षक और वार्ड सदस्य से की थी। शुक्रवार रात को आठ बजे वह थानाकसोगा में दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इसी समय उसका भतीजा वहां आ गया और शिकायत करने के मामले में गालीगलौज करने लगा। इसी दौरान वह हाथापाई पर उतर आया। उसने लात घूंसों से मारने के बाद वहां रखी कुर्सी और सरिये से उस पर वार किया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। वहां खड़े लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसको बचाया। पीड़ित ने कहा कि उसका भतीजा उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। उधर, थाना सदर नाहन के प्रभारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें