फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग विभाग की दबिश, फर्जी क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे एक फर्जी क्लीनिक पर ड्रग विभाग ने कार्रवाई की है। संगड़ाह के चाड़ना गांव में चल रहे फर्जी क्लीनिक को सील कर दिया गया है। साथ ही क्लीनिक में रखी दवाइयां भी कब्जे में ले ली गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेणुका विधानसभा क्षेत्र के चाड़ना गांव में लंबे समय से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने में लगे एक फर्जी डॉक्टर को क्लीनिक में पकड़ा। कथित बंगाली झोलाछाप डॉक्टर यहां फर्जी क्लीनिक चला रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर ललित कुमार और भूमिका मंगला ने क्लीनिक में दबिश दी। क्लीनिक की जांच के दौरान न तो फर्जी डॉक्टर कोई प्रमाण पत्र दिखा पाया और न ही झोलाछाप डॉक्टर के पास कोई डिग्री थी। लिहाजा, विभाग ने तुरंत क्लीनिक को सील कर दिया। क्लीनिक में रखी एंटीबायोटिक और इंजेक्शन कब्जे में लेकर विभाग ने ड्रग एंड कास्मेटिक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। चाड़ना में चल रहे इस क्लीनिक की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने हेल्थ सेफ्टी विभाग के निदेशक से की थी। शिकायत के बाद क्लीनिक संचालक पर कार्रवाई करने के आदेश ड्रग विभाग सिरमौर को दिए गए। इस पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संचालक के खिलाफ कार्रवाई की। मामले की पुष्टि सहायक ड्रग कंट्रोलर एनएस सरीन ने की है। उन्होंने बताया कि क्लीनिक को सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें