फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानवा में नियमित पानी न आने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानवा में तीसरे दिन मिल रहा लोगों को पानी
विज्ञापन

नियमित पानी न आने से बढ़ीं ग्रामीणों की मुश्किलें
सहायक अभियंता से मिलकर मांगा समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद इलाके के पानवा गांव में तीसरे दिन पानी आने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सहायक अभियंता कार्यालय सराहां पहुंचा। ग्रामीणों ने मांग की कि बागपशोग पंचायत के लोहारडी-पथरोटी उठाऊ पेयजल योजना से उन्हें अन्य गांवों की तरह प्रतिदिन पानी मुहैया करवाया जाए। ग्रामीण उपेंद्र कुमार, योगेंद्र दत्त, राजीव कुमार, सुनील दत्त, राजीव शर्मा, गणेश दत्त, संजय दत्त, रतनलाल और परिवेश शर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से विभाग के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। कर्मचारी अपनी मनमर्जी से गांव में तीसरे दिन पानी की सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यदि अवकाश हो तो उस दिन भी पानी नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी एक से डेढ़ किलोमीटर दूर से बावड़ियों से ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग थी कि विभाग पानवा गांव के करीब तीस परिवारों को प्रतिदिन पानी मुहैया करवाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। विभाग के सहायक अभियंता पंकज चौधरी ने कहा कि लोगों को प्रतिदिन पानी मिले, इसके लिए कर्मचारी को आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें