फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन कॉलेज में डिटिजल मार्केटिंग में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में सेल्फ फाइनेंसिंग योजना के तहत जॉब ओरिएंटेड डिटिजल मार्केटिंग में सर्टिफिकेट कोर्स आरंभ किया गया है। यह कोर्स बीसीए और पीजीडीसीए के विद्यार्थियों के लिए है। सोसायटी फॉर हायर एंड प्रोफेशनल एजुकेशन के तहत संचालित सर्टिफिकेट कोर्स एक माह का है। बीसीए कोआर्डिनेटर प्रो. अंजू अग्रवाल ने बताया कि बीसीए और पीजीडीसीए के विद्यार्थी लंबे समय से जॉब ओरिएंटेड कोर्स चलाने की मांग कर रहे थे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीणा राठौर के निर्देश पर बीसीए और पीजीडीसीए के विद्यार्थियों के लिए सेल्फ फाइनेसिंग योजना के तहत जॉब ओरिएंटेड डिटिजल मार्केटिंग में सर्टिफिकेट कोर्स आरंभ करने का निर्णय लिया गया। इसका शुभारंभ 23 मार्च को हुआ। एक माह तक चलने वाले इस कोर्स की कक्षाएं शनिवार और रविवार को लगाई जाएंगी। विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में व्यवहारिक प्रशिक्षण का प्रावधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें