फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फरवरी को देवठी मझगांव में सजेगा जनमंच

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन फरवरी को देवठी मझगांव में सजेगा जनमंच
विज्ञापन

आठ पंचायतों के लोगों की सुनी जाएंगी शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत रासुमांदर के देवठी मझगांव पंचायत में तीन फरवरी को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने लोगों से समस्याएं और शिकायतें आमंत्रित की हैं। एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मझगांव में तीन फरवरी को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा करेंगे। एसडीएम ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में देवठी मझगांव, टाली भुज्जल, माटल बखोग, कोटी पधोग, डिब्बर, कोटला बांगी, शाया सनौरा और जदोल टपरोली पंचायतों के लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। इन पंचायतों के लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें पंचायत सचिवों के माध्यम से या स्वयं बीडीओ कार्यालय में दो फरवरी तक दे सकते हैं। ग्राम पंचायत देवठी मझगांव में जनमंच पूर्व गतिविधियों का आयोजन विभिन्न विभागों की ओर से किया गया। इसमें उपस्थित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनमंच में होने वाले कार्यों के लिए जरूरी दस्तावेजों तथा अपने विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड पच्छाद की ओर से जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्टेट हेल्थकेयर योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि विभाग ने पोलीहाउस, केसीसी तारबाड़ मृदा स्वास्थ्य योजना, उद्यान विभाग की ओर से सूक्ष्म सिंचाई, मुख्यमंत्री मधुमक्खी पालन योजना, पुष्पक्रांति योजना, विकास खंड राजगढ़ ने मनरेगा आदि योजनाओं की जानकारी के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विकास खंड राजगढ़ केडी कश्यप, नायब तहसीलदार देवदत्त शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जीएस नेगी, कृषि विभाग से सुशील कुमार, मनोज कुमार, कर्मचंद, स्वास्थ्य शिक्षिका इंदिरा पुंडीर, सीमा शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत देवठी मझगांव संदीप चौहान आदि उपस्थित रहे। संबंधित पंचायतों में जनमंच के प्रचार के लिए लाउड स्पीकरों से भी लोगों को जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि प्रचार वाहन इलाके में लोगों को जनमंच कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें