फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एनओसी चले रहे एक दर्जन उद्योगों के कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों की अवहेलना करने वाले करीब एक दर्जन उद्योगों पर शिकंजा कस दिया है। बिना एनओसी के चल रहे उद्योगों से प्रदूषण भी फैल रहा था। लिहाजा, बोर्ड ने सभी के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। जल्द ही इनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कालाअंब के लगभग एक दर्जन उद्योगों को नियमों की अवहेलना करने पर नोटिस जारी किए थे। लेकिन, उद्योग संचालकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। लिहाजा, प्रदेश नियंत्रण बोर्ड ने उक्त उद्योगों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए उनके विद्युत कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता ललित ठाकुर ने बताया कि कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के करीब एक दर्जन उद्योगों को बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के सभी नियम ताक पर रखकर उद्योग चलाने की एवज में प्रधान कार्यालय से कार्रवाई अमल में लाई गई है। ये उद्योग लंबे अरसे से अनापत्ति प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं करवा रहे थे। इसके लिए किसी तरह का आवेदन भी नहीं किया गया था। इसके चलते उनके विद्युत कनेक्शन काटे जाने के आदेश हुए हैं। इन सभी उद्योगों के विद्युत कनेक्शन जल्द काट दिए जाएंगे। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कपूर ने बताया कि अभी तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इस मामले में कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। आदेश की कॉपी मिलने के उपरांत ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें