फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंची एमसीआई टीम, नहीं मिले अधिकारी

विज्ञापन
doctor - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सुर्खियों में रहने वाले नाहन मेडिकल कॉलेज में वीरवार सुबह मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम ने दबिश दी। मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं होने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शिमला में बैठक को जा रहे कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर आधे रास्ते से लौट आए। एमसीआई की तीन सदस्यीय टीम ने कॉलेज में गहनता से निरीक्षण किया और कई दस्तावेज भी खंगाले।
विज्ञापन

डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में वर्तमान में तीन बैच चल रहे हैं। अब चौथे बैच की तैयारी चल रही है। अस्पताल में सुबह करीब 8:30 बजे एमसीआई की टीम पहुंच गई। टीम ने अस्पताल में पहुंचते ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी। टीम के सदस्यों ने अलग-अलग वार्डों का रुख किया। एक अधिकारी प्राचार्य कार्यालय में दस्तावेज खंगालने में जुटा रहा तो दूसरे ने वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ से भी बात की है। सूत्र बताते हैं कि इन्फ्रास्टक्चर को लेकर भी टीम ने स्टाफ से चर्चा की है। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्राचार्य डॉ. जय श्री शर्मा बैठक के चलते शिमला में है, जबकि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर भी सुबह शिमला जा रहे थे। चौथे बैच की मान्यता को लेकर एमसीआई का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

इनसेट
गायनी ओपीडी में मरीजों को दिक्कत
वर्तमान में गायनी ओपीडी में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अभाव में यहां पर गर्भवती महिलाओं का चेकअप के लिए ही नंबर नहीं लग रहा। महिलाओं का दो-तीन दिन बाद नंबर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में कई बार महिलाएं प्रदर्शन पर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें