धौलाकुआं स्थित टावर को शरारती तत्वों ने तोड़ा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के तहत पड़ने वाले धौलाकुआं में एक मोबाइल टावर को कुछ शरारती तत्वों ने क्षति पहुंचाई है। कंपनी में तैनात कर्मचारी ने इस संदर्भ में कंपनी के उच्च अधकारियों और पुलिस को सूचना भेज दी है। धौलाकुआं स्थित जीओ कंपनी के टावर को शरारती तत्वों ने क्षति पहुंचाई है। टावर के रूटर और तारों को तोड़ दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल में दिक्कतें आने लगी हैं। कंपनी के कर्मचारी निर्मल सिंह ने कहा कि इसकी सूचना कंपनी के उच्चाधिकारियों और माजरा पुलिस थाना में भेज दी गई है।