फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षा उतीर्ण करने वाले तीन मेधावियों को बांटे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों को बांटे चेक
विज्ञापन

दिल्ली से सेवानिवृत्त मेडिकल कमीश्नर ने भेजी राशि
एबीबीएस करने वाले तीनों युवा बनेंगे प्रेरणास्त्रोत : शास्त्री
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछड़े क्षेत्र में शुमार गिरिपार क्षेत्र के तीन मेधावियों को सेवानिवृत्त मेडिकल कमीश्नर ईएसआई दिल्ली ने प्रोत्साहन राशि भेजी है। शुक्रवार को नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तीनों मेधावियों को पांच-पांच हजार रुपये के चेक बांटे गए। गिरिपार निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक रामभज चौहान, सेवानिवृत्त फायर ऑफिसर सोभाराम चौहान और प्रदीप चौहान ने कहा कि गिरिपार के लिए यह बेहद गौरव के पल हैं। इसी वर्ष तीन मेधावी युवा नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरिपार निवासी गीताराम शर्मा और कांता शर्मा की पुत्री अनीशा शर्मा ने नीट में 450 अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रवेश मिला है। रण सिंह चौहान और निर्मला चौहान के पुत्र कार्तिक चौहान ने नीट में 477 अंक प्राप्त किए हैं। कार्तिक को वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में दाखिला मिला है। वहीं, गिरिपार निवासी प्रधानाचार्य बीआर राणा और आशा राणा के पुत्र तनुज राणा ने नीट में 514 अंकों के साथ परीक्षा पास की। उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में प्रवेश मिला है। उन्होंने बताया कि पिछड़े गिरिपार क्षेत्र के माटला गांव निवासी डॉ. एसआर चौहान दिल्ली ईएसआई मेडिकल कमीश्नर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। डॉ. चौहान ने गिरिपार के इन तीनों मेधावियों को दिल्ली से 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि भेजी है। शुक्रवार को रामभज चौहान और सोभाराम चौहान ने इन बच्चों को राशि भेंट की है। उधर, गिरिपार हाटी समिति महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कहा कि डॉ. एसआर चौहान गिरिपार से प्रथम एमबीबीएस डॉक्टर रहे हैं। इस क्षेत्र से बहुत बिरले ही छात्र डॉक्टर बन पाए हैं। उन्होंने बताया कि गिरिपार क्षेत्र में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस दौर में इन युवाओं की सफलता खूब मायने रखती है। क्षेत्र के युवाओं के लिए तीनों मेधावियों की सफलता प्रेरणास्त्रोत साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें