फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी दबोचा, एक फरार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र में सक्रिय वाहन बैटरी चोर गिरोह मामले में राजबन पुलिस ने उत्तराखंड में दबिश दी। चोर गिरोह सदस्य वाहनों से चुराई बैटरियों व अन्य सामान विकासनगर के 2 कबाड़ियों को बेचते थे। चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को दबोच लिया है। जबकि दूसरा कबाड़ी फरार बताया जा रहा है। इसी, मामले में करीब आधा दर्जन संदिग्ध सदस्यों से पुलिस जांच टीम पूछताछ कर रही है।
बता दें गिरिपार की ग्राम पंचायत कमरऊ के ग्रामीणों ने रात को ठीकरी पहरा लगाया था जिसमें 2 आरोपियों को बैटरी चुराते रंगे हाथों दबोचा। इनसे पूछताछ के बाद एक अन्य साथी मंगलवार को ही पकड़ लिया था जो इसी तरह की अन्य स्थलों पर हुई चोरियों में शामिल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजबन पुलिस टीम ने आधा दर्जन अन्य संदिग्धों को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी लाया है। चोरी की 5 बैटरियां अब तक बरामद की गई हैं। गिरोह में करीब एक दर्जन लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है जो सतौन से शिलाई तक दर्जनों वाहनों की बैटरियां चोरी, डीजल, वाहनों के पुर्जे, पंचायतों में लगी सोलर लाइटों की बैटरियां तथा सरिया तक उड़ा लेते थे। गिरोह के गिरफ्तार दो आरोपियों के पास अपनी यूटिलिटी गाड़ियां भी हैं जिससे रातोंरात चोरी की वारदात का सामान उत्तराखंड के विकासनगर कबाड़ियों को बेच देते थे। राजबन पुलिस ने दो में से एक कबाड़ी को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। इस मामले में शामिल दूसरा कबाड़ी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, राजबन पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विद्यादत्त नेगी ने कहा कि इस मामले में उत्तराखंड के विकासनगर से एक कबाड़ी को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को तीन आरोपियों को दबोचा गया था। इसी गिरोह में शामिल होने के संदिग्ध आधा दर्जन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें