फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातापुल से यमुनापुल तक बनेगा फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। नेशनल हाईवे- 07 पर बातापुल से यमुनापुल तक करीब पांच किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। फोरलेन के निर्माण के लिए 17.50 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर नेशनल हाईवे प्राधिकरण को स्वीकृति के लिए भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
बातापुल से यमुनापुल तक शनिवार देर शाम संबंधित विभागों के संयुक्त निरीक्षण के दौरान यह बात पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग-07 को फोरलेन निर्माण की सौगात मिल गई है। इसके लिए 17.50 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार हो चुकी है और स्वीकृति के लिए विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी ने नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी, आईपीएच व नगर परिषद के अधिकारियों के साथ नेशनल हाईवे-07 बातापुल से यमुनापुल तक संयुक्त निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने शहर में पानी की निकासी के लिए विशेष फोकस किया। विधायक ने कहा कि विभाग को भेजी डीपीआर को जल्द स्वीकृत मिल जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत पांवटा एनएच पर बातापुल से यमुना पुल तक डिवाइडर्स, सड़क चौड़ी करने, फुट ब्रिज व पानी की निकासी के लिए सीवरेज का निर्माण कार्य किया जाएगा। इससे पांवटा में बढ़ रहे ट्रैफिक से निजात पाई जा सकेगी। साथ ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बद्रीपुर चौंक से गोंदपुर ट्रक यूनियन तक के लिए भी फोरलेन स्वीकृत करवाया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा कृष्णा धीमान, नप के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी, नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता विजय अग्रवाल, पीडब्ल्यूडी के अजय शर्मा, आईपीएच के एसडीओ काला सिंह के अलावा देवेंद्र चौधरी, अरविंद गुप्ता, चरणजीत सिंह सहित विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें