फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युक्तिकरण के विरोध में लामबंद हुआ प्राथमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांवटा ने प्रतिवर्ष की जाने वाली युक्तिकरण प्रक्रिया का विरोध जताया है। इस समस्या को लेकर पांवटा इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पांवटा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने युक्तिकरण की प्रक्रिया के विरोध व शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व राज्यपाल के नाम संबोधित एक पत्र उन्हें सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांवटा के अध्यक्ष पूरन तोमर, महासचिव गोपाल सिंह, प्रताप तोमर, अंजना माहेश्वरी, प्रनीत कौर, राजकुमार, जगत सिंह, शाहिद, राकेश शर्मा व इंदर सिंह समेत पांवटा पीटीएफ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर प्रतिवर्ष की जाने वाली युक्तिकरण प्रक्रिया का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह प्राथमिक शिक्षक शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कटिबद्ध व पक्षधर हैं लेकिन अध्यापक विद्यार्थी अनुपात में बदलाव जरूरी है। इसलिए, कक्षा स्तर पर अध्यापक नियुक्त किए जाएं। उन्होंने मांग की कि प्राथमिक सहायक अध्यापक व ग्रामीण विद्या उपासकों को नियमित किया जाए। सभी प्राथमिक पाठशालाओं में जलवाहकों की नियुक्ति हो। प्रत्येक शिक्षा खंड में अतिरिक्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद सृजित किए जाएं, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के पद को अराजपत्रित से राजपत्रित श्रेणी-2 में किया जाए। पांवटा इकाई ने चेताया है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो खंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक संघर्ष किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें