फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में 16 अप्रैल को होगी टीजीटी की बैचवाइज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन में 16 अप्रैल को होगी टीजीटी की बैचवाइज भर्ती
रोजगार कार्यालय से भेजे गए नाम के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के भरे जाएंगे सैकड़ों पद
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल व मेडिकल के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों सहित अन्य वर्गों के पदों की बैचवाइज भर्ती की काउंसलिंग 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा नाहन के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
शिक्षा उपनिदेशक सुधाकर शर्मा ने बताया कि बैचवाइज भर्ती के तहत राज्य स्तर पर टीजीटी आर्ट्स के 125 पद भरे जाने हैं। इसके तहत भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के सामान्य वर्ग के 2002 बैच के लिए 65, अन्य पिछड़ा वर्ग जाति के 2005 बैच के 21, अनुसूचित जाति वर्ग के 2007 बैच के लिए 29 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 2016 बैच के अभ्यर्थियों के लिए 10 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक नॉन मेडिकल के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 96 पद भरे जाएंगे। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 2004 बैच के 63 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग जाति के 2007 बैच के 10, अनुसूचित जाति वर्ग के 2014 बैच के लिए 17 व अनुसूचित जनजाति वर्ग के आज तक के अभ्यर्थियों के लिए 06 पद भरे जाने हैं।
इसी प्रकार मेडिकल के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित सहित अन्य सभी वर्ग के 172 पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए सामान्य वर्ग से 2002 बैच के 40 पद, बीपीएल वर्ग के 2006 बैच के 20 पद, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के अब तक के 3 पद, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 2005 बैच के 30 पद, अन्य पिछड़ा जाति वर्ग से सामान्य वर्ग 2005 बैच के 19, बीपीएल ओबीसी वर्ग के अब तक के 6 पद, अन्य पिछड़ा जाति से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के अब तक के लिए एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन

ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए 2008 बैच के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के सामान्य वर्ग 2006 बैच के 29, एससी बीपीएल वर्ग के अब तक के 6 पद, एससी वर्ग से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के अब तक के लिए एक पद, एससी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए अब तक के 7 पद, अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग के 2007 बैच के लिए 4 पद, एसटी बीपीएल वर्ग के अब तक के 3 पद भरे जाएंगे।
-------
------हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें