फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. नीना सबलोक, सितारा बेगम व मीना बाम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन

महिला दिवस पर पांवटा में कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)।
बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा रुपेश तोमर ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान समाज और विकास के हर क्षेत्र में दे रही हैं। शिक्षा, देश के विकास और खेलों में बेटियां देश का मान खूब बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ वीरवार को महिला दिवस पर पिपलीवाला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि ने सामाजिक उत्थान में बेहतर योगदान करने पर डॉ. नीना सबलोक, डीपीई मीना बाम और पंचायत प्रधान सितारा बेगम को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान पिपलीवाला सितारा बेगम ने की। इस अवसर पर कुर्सी दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। विजेताओं को सन फार्मा कंपनी की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए। समाजसेवा में सितारा बेगम, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉ. नीना सबलोक और खेलकूद के लिए डीपीई मीना बाम को सम्मानित किया गया। उधर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन खंड कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खंड विकास अधिकारी नाहन अरविंद गुलेरिया ने ग्राम पंचायत कौलावाला भूड की लाभ कौर को निर्मल स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में महत्वपूर्ण योगदान देने तथा ग्राम पंचायत कालाअंब की ग्राम रोजगार सेवक नितिका कुमारी को मनरेगा के तहत जीओ टेगिंग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें