फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
256 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। सिरमौर पुलिस को एक के बाद एक मामलों में सफलता हाथ लगी है। सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा अवैध शराब की तस्करी के साथ साथ एनडीपीएस अधिनियम और नशीली दवाइयों की खेप के कई मामलों का पर्दाफाश कर चुकी है। वीरवार तड़के एसआईयू ने एक व्यक्ति को 256 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजबन चौकी के तहत आने वाले सतौन में पुलिस को गश्त के दौरान यह सफलता हाथ लगी। एसआईयू की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार सुबह सतौन स्थित बस अड्डे से पुलिस ने नशे के सामान के साथ चौपाल निवासी मस्तराम (58) निवासी ग्राम अहलोग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसकी जेब में रखी एक थैली से 256 ग्राम चरस बरामद की। एसपी सिरमौर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें