फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन कॉलेज में भिड़े दो छात्र गुट, बरसे डंडे

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शुक्रवार को दो छात्र गुटों में अचानक तनाव पैदा हो गया। इस दौरान छात्र कार्यकर्ताओं में हाथापाई भी हो गई। कॉलेज में छात्र गुटों में हुए इस तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद छात्र कार्यकर्ताओं को अलग थलग किया गया।
जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर में एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक तनाव पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि वाल राइटिंग को लेकर दोनों कार्यकर्ता एक दूसरे पर भड़क गए। हाथापाई के दौरान सचिन, विशाल, दक्ष, निशांत, उमेश व संदीप को चोटें आई हैं। तनाव को देखते हुए कॉलेज के अन्य छात्र भी भारी संख्या में परिसर में जमा हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीरवार की रात को एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने एक वाल राइटिंग की थी लेकिन सुबह इसे मिटा दिया गया। इसके बाद कॉलेज में एबीवीपी व एसएफआई के कार्यकर्ताओं में अचानक तनातनी हो गई। बहरहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र गुटों को शांत करवाया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
एसएफआई का आरोप डंडों से किया हमला
एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि वीरवार की रात महाविद्यालय के आसपास दीवार लेखन का कार्य किया गया था लेकिन सुबह के समय इसे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मिटा दिया। इस बारे में जब कार्यकर्ताओं ने बात करने की कोशिश की तो डंडों से हमला करना शुरू कर दिया।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें