कालाअंब (सिरमौर)।
हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट में आयोजित हुई स्पोर्ट्स मीट में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने भाग लिया। कॉलेज के डीन डॉ. एसके गर्ग ने उनका स्वागत किया।
डॉ. गर्ग ने बताया कि इस मीट को कराने का हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक तौर पर अलर्ट एवं शारीरिक तौर पर फिट रखना था। इस अवसर पर फ्लेग मार्च में एमबीए एवं एमसीए की टीम, ब्वॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता में सिविल विभाग की टीम, शॉटपुट ब्वॉयज में सन्नी, अर्थ, सतीश, शॉटपुट में गर्ल्स में रंजीता, विजय, प्रियंका, वॉलीबाल में स्कील्ड डेवलेपमेंट टीम को पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा ब्वॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता में बीटैक द्वितीय वर्ष की टीम, गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में नर्सिंग टीम, फुटबाल प्रतियोगिता में एपी ब्रदर्स टीम, बैडमिंटन में तेरेशाह बीटैक, ब्वॉयज में दीपक फार्मेसीे, कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में रोन्या एवं न्यापी, चिंकी और गामनी बीटैक सिविल, रस्साकशी में बीटैक सिविल गर्ल्स टीम एवं ब्वॉयज में सिविल टीम को इनाम मिले। चैस प्रतियोगिता में कल्पना, न्यापी, बास्केटबाल में गर्ल्स की सिल्वर स्टार टीम एवं ब्वॉयज में यनदोल दा वॉरियर टीम, 100 मीटर दौड़ में सतीश, सुरजीत, रोहित, गर्ल्स में विजय, प्रियंका, अंबिका, 200 मीटर दौड़ गर्ल्स में विजय, पुष्पलता एवं प्रियंका आदि सम्मानित किए गए।