अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ माजरा खंड का सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें तीन शिक्षकों बालक राम, अंजना भटनागर व सीमा गुप्ता को सम्मानित किया गया। पीटीएफ माजरा इकाई प्रधान देशराज, खंड शिक्षा अधिकारी बनवीर लाल, बीआरसी अजय गुप्ता, अधीक्षक जगजीत सिंह, सीएचटी राजेश व मंच संचालक रणजीत सिंह ने संबोधित किया।
बीआरसी कार्यालय माजरा में सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें सीएचटी धौलाकुआं पाठशाला बालक राम, जेबीटी माजरा प्राथमिक पाठशाला अंजन भटनागर व क्यारदा-2 स्कूल में जेबीटी सीमा गुप्ता को शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया।
इन शिक्षकों को समारोह में शॉल, उपहार व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। इन शिक्षकों की शिक्षा में सेवा व अनुभव की विस्तृत जानकारी कार्यक्रम के दौरान दी गई।
इस अवसर पर सीएचटी रमेश कुमार, रोनकी राम, रणबीर सिंह, शशि किरण, इकबाल मोहम्मद, इंद्रजीत सिंह, रामानंद, रामकुमार, प्रदीप कुमार, सीमा खौसला, मंजूला राठौर, नमिता दता, अजय सैनी, सत्या ठाकुर व शमशेर अली समेत पीटीएफ माजरा खंड इकाई के सदस्य अध्यापक मौजूद रहे।