फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के अभाव में रइसजादों के हौसले बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सचित्र- 12 से 17
पुलिस कार्रवाई के अभाव में रइसजादों के हौसले बुलंद
प्रतिबंध के बावजूद नाहन बाजार में रुक नहीं रहा वाहनों का प्रवेश
जगह-जगह खड़े दोपहिया वाहनों ने भी बाजार किया तंगहाल
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन बाजार में दोपहिया वाहनों का प्रवेश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिबंध के बावजूद यहां दिन भर दोपहिया वाहन हवा से बातें कर रहे हैं। पुलिस तंग बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने में नाकाम हो रही है जिससे यहां खरीदारी करने आए ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ रहा है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। बाजार में दिन के समय वाहनों के प्रतिबंध को लेकर ‘अमर उजाला’ ने 11 व 14 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर बाजार का निरीक्षण किया तो पाया कि प्रतिबंध के आदेशों का पालन कतई नहीं हो रहा। बाजार से दोपहिया वाहनों का गुजरना लगातार जारी है। यही नहीं दुकानदारों ने पहले से ही तंग बाजार में अपने दोपहिया वाहन भी खड़े कर रखे हैं जिससे बाजार और तंगहाल हो गया है। इससे बाजार आए ग्राहकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि पुलिस इस बारे कई बार कड़ी कार्रवाई की बात कह चुकी है लेकिन पुलिस कभी कभार चालान काटते तक ही सीमित रह गई है। इस कारण बाजार में दोपहिया वाहनों का प्रवेश रुक नहीं रहा है।
बॉक्स के लिए---
1. वरिष्ठ नागरिक प्रभात कुमार ने कहा कि दुकानदारों को चाहिए कि वह बाजार में वाहन न लेकर आएं। पैदल चलें, इससे सेहत भी ठीक रहेगी। बाजार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस को भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर अधिकतम चालान काटना चाहिए।
2. अनिल शर्मा ने कहा कि दुकानदारों को अपने वाहन बाजार में न खड़े कर साथ लगती गलियों में खड़े करने चाहिए। बाजार में जो दोपहिया वाहन प्रवेश कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
उधर, यातायात प्रभारी दिनेश रमौल ने कहा कि बाजार में दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित है। नियम तोड़ने वालों के अधिकतम चालान काटे जाएंगे। पहले भी समय-समय पर चालान किए गए हैं।
---पंकज तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें