फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर के दायरे में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
18 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। सुबह आठ बजे मतों की गणना आरंभ होगी। सर्वप्रथम बैलेट पेपरों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम मशीनें खोली जाएंगी। मतगणना केंद्रों से सौ मीटर के दायरे में हर किसी के प्रवेश पर रोक रहेगी। यहां तक कि इस क्षेत्र में वाहन भी नहीं जा सकेंगे। निर्वाचन विभाग ने इसकी पहले से व्यवस्था कर दी है।


सोमवार को सिरमौर के पांच मतगणना केंद्रों में मतों की गणना की जाएगी। पांचों विधानसभा में होने वाली मतों की गणना के लिए हर केंद्र में लगभग 200 कर्मचारियों की तैनाती गई गई है। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा कर्मियों का पहरा रहेगा। हर केंद्र पर 40 से 50 सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। जबकि हर केंद्र में क्यूआरटी को भी सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

उधर, यातायात व्यवस्था को लेकर भी निर्वाचन विभाग ने आदेश जारी किए हैं। मतगणना केंद्र के सौ मीटर के दायरे में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। निर्वाचन एवं उपमंडलाधिकारी नाहन कृतिका कुल्हारी ने जानकारी दी है कि 18 दिसंबर को नाहन विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य जिला परिषद के भवन में प्रात: 8 बजे से आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके दृष्टिगत मतगणना केंद्र से 100 मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया जाएगा। इस दिन प्रात: वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। उन्होंने विशेषकर हाउसिंग बोर्ड, विला राउंड आदि क्षेत्र में रहने वाले निवासियों से अपील की है कि वह 18 दिसंबर को प्रात: जिला परिषद भवन से होकर जाने वाली सड़क से वाहन न लाएं। इस दिन यह सड़क वाहनों की आवाजाही लिए सील रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतगणना ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों तथा आपातकालीन स्थिति में रोगी वाहनों के लिए यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसी प्रकार पांवटा, शिलाई, संगड़ाह, राजगढ़ में भी मतगणना केंद्र के सौ मीटर दायरे को पूरी तरह से सील किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें