फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरूवाला से लापता लड़की का चिलौन खाई में शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरूवाला से लापता लड़की का चिलौन खाई में शव बरामद
लड़की के परिजनों ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका
हत्या या फिर छलांग लगाकर दी लड़की ने अपनी जान, जांच में चलेगा पता
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)।
माजरा थाना के अंतर्गत पुरूवाला क्षेत्र से लापता हुई लड़की का सतौन के समीप चिलौन की खाई में शव बरामद हुआ है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। लड़की की हत्या करने के बाद शव को ढांक से नीचे फेंका गया या फिर उसने यहां से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस पहेली को सुलझाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
परिजनों ने भी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कर बाकायदा एक युवक पर उसे भगाने के आरोप लगाए थे। 15 नवंबर को पुलिस टीम लड़के के घर जांच को पहुंची तो युवक ने खुद को चाकू से गोंप दिया। वह अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

22 नवंबर को लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने डीएसपी कार्यालय पहुंचकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
जानकारी के अनुसार पुलिस को पांवटा साहिब से 20 किलोमीटर दूर सतौन के समीप चिलौन ढांक में लगभग 400 फुट गहरी खाई में एक क्षत-विक्षिप्त शव मिला है। पुलिस और अग्निशमन विभाग सुबह 8 बजे से शव को निकालने में जुटे। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे शव को निकालकर सड़क पर पहुंचाया जा सका।
शुक्रवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। करीब 300 फुट से ही उन्हें बदबू महसूस हुई। अंधेरा होने के कारण पुलिस शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन पूरा नहीं कर पाई। शनिवार सुबह 8 बजे से पहले ही मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। खड़ी ढांक होने के कारण पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों को रस्सियों के सहारे नीचे उतरना पड़ा।
उधर, यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा आरोपी युवक शकील यमुनानगर में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस को बताया था कि युवती ने किसी बात से नाराज होकर इसी स्थान पर छलांग लगा दी थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि लड़की के परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिर भी डीएनए करवाकर स्पष्ट किया जाएगा कि शव लापता लड़की का ही है या किसी और का।
------
-संजय भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें