फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 वर्षीय युवती ने जहर निगला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)।पुलिस थाना पच्छाद के तहत आने वाली बागथन पंचायत में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही कोई सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना पच्छाद के तहत आने वाली बागथन पंचायत के कनयो गांव में एक 21 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि युवती ने सोमवार की रात को जहर खाया था। युवती की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया लेकिन युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उधर, थाना प्रभारी पच्छाद वीरू अहमद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें